बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने वाले बदमाश/गैंग्स्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व कार बरामद हुई है। आरोपी की पहचान बिलाल पुत्र रियाजुद्दीन निवासी छसियाबाडा थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना कोतवाली देहात पुलिस अडौली पुल के पास 23 नवंबर 2026 को जाम खुलवा रही थी तभी एक संदिग्ध सफेद कार आती हुई दिखायी दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुकी तथा कार सवार कार को भगाने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अन्य दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी काम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने वाले बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


