बुलंदशहर जययात्रा: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बुलंदशहर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में करीब 85 वर्षीय भागमल अपनी आपबीती सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि उनके बेटे ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है।
भागमल का कहना है कि बेटे ने उन्हें मरा हुआ बताकर बिजली का कनेक्शन भी लगवा लिया। बुजुर्ग वीडियो में अपनी परेशानी बताते हुए कहते हैं कि वह न्याय के लिए पुलिस के पास भी गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वीडियो में 85 वर्षीय भागमल अपनी बेबसी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग की फरियाद सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुलंदशहर: 85 वर्षीय बुजुर्ग को बेटे ने घर से निकाला, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES


