Tuesday, November 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में भीषण जाम 40 मिनट तक थमे वाहनों के पहिए

बुलंदशहर में भीषण जाम 40 मिनट तक थमे वाहनों के पहिए


बुलंदशहर जययात्रा: बुलंदशहर। शहर में सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट से लेकर अंदरूनी सड़कों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कार्तिक पूर्णिमा मेले गंगा स्नान के चलते श्रद्धालुओं और शादी के चलते वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात का दबाव अधिक हो गया। कालाआम चौराहे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों को करीब 40 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

जाम के कारण जरूरी काम से निकले लोगों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments