Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरएंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, चालक पर मुकदमा

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, चालक पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित पेट्रोल पंप के सामने एंबुलेंस ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों दंपत्ति घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घायल दंपति के बेटे ने थाने में तहरीर देते हुए एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि मामला 15 नवंबर का है। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पुठरी कला के रहने वाले सत्यपाल सिंह अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक से पिलखवा जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे गांव कैलावन स्थित पेट्रोल पंप के पास शिकारपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्यपाल और उनकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments