बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान में रखा मोटर और सरिया चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक को घटना का पता चला निर्माणाधीन मकान से जरूरी निर्माण सामग्री चोरी होने से पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित की ओर से पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
निर्माणाधीन मकान को चोरों ने बनाया निशाना, मोटर व सरिया चोरी
RELATED ARTICLES


