Thursday, November 26, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरथार की छत पर चढ़कर डांस व हुड़दंग का वीडियो वायरल, जांच...

थार की छत पर चढ़कर डांस व हुड़दंग का वीडियो वायरल, जांच जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद में थार गाड़ी पर सवार होकर हुड़दंग और डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक थार गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करते और जमकर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। सड़क पर इस तरह गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करना न सिर्फ यातायात नियमों की अनदेखी है, बल्कि इससे युवकों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इस तरह की हरकतों पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments