बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में साढे तीन साल की मासूम मान्या की हत्या करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला सोनम का कैमरा व मकान सील कर दिया है। सीलिंग कि कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। वही बच्ची की हत्या से मां शारदा की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
आपको बता दें कि नगर के नजीमपुरा भूड़ स्थित अवंती नगर में शनिवार रात मोहल्ला निवासी साढ़े तीन साल की मान्या की बलि के लिए हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी सोनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मान्या के पिता सचिन ने बताया कि पुलिस अधिकारी मोहल्ले में पहुंचे और उनकी मौजूदगी में कमरे व मकान पर सील लगाई गई। मंगलवार को कोतवाली नगर प्रभारी ने भी उनसे मुलाकात की। पुलिस ने आरोपी महिला को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
मान्या हत्याकांड: आरोपी महिला सोनम का कमरा व मकान हुआ सील
RELATED ARTICLES


