Thursday, November 26, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: नगर पंचायत की सभासद सुन्नक देवी का निधन

औरंगाबाद: नगर पंचायत की सभासद सुन्नक देवी का निधन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो की 35 वर्षीय सभासद सुन्नक देवी का पीलिया की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने सोमवार देर रात नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र युवी ने मुखाग्नि दी।
आपको बता दें कि सुन्नक देवी सदर बाजार स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी बंटी वाल्मीकि की पत्नी थीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो से सभासद का चुनाव जीता था। बताया जा रहा है कि वह करीब चार महीने से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सलमा, राजकुमार लोधी, सैयद गौहर अली और पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिश लोधी सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments