बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर छेडछाड के आरोपी को 03 वर्ष का कारावास व 5,000/-रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त कुलदीप पुत्र दयाचन्द उर्फ दयानन्द निवासी ग्राम नेहरुपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2017 में वादी की नाबालिग पुत्री के छेडछाड करने की दुस्साहसिक घटना कारित की थी। इस संबंध में दिनांक 17.02.2017 को थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-132/2017 धारा 354 क भादवि व 8 पोक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 03.04.20217 को पुलिस द्वारा मा० न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ०प्र० द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा मा० न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप दिनांक 25.11.2026 को न्यायाधीश विनीत चौधरी (मा0 न्यायालय एडीजे/पोक्सों-01 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त कुलदीप को 03 वर्ष का कारावास व 5,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक महेश राघव, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का० पिन्टू कुमार व कोर्ट महोरिर्र का0 अरविन्द चौधरी का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
छेडछाड के आरोपी को 03 वर्ष का कारावास व 5,000/-रुपये के अर्थदण्ड से किया दण्डित
RELATED ARTICLES


