बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले विभागों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाने और विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए भूमि विवाद, पैमाइश, दाखिल-खारिज और वरासत जैसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कहा। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बुलंदशहर: प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES


