Thursday, November 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरप्रभारी मंत्री ने कोतवाली नगर का किया औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्थाओं का...

प्रभारी मंत्री ने कोतवाली नगर का किया औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने थाने पहुंचने वाले फरियादियों को मिलने वाली सुविधाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया और महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments