बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव मिठ्ठेपुर में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी, जबकि बाइक सवार ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ओमकार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गुलावठी: कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, कार तालाब में गिरी; बाइक सवार गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


