बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में संविधान दिवस के अवसर पर बुलंदशहर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस दौरान एसएसपी ने संविधान के मूल सिद्धांतों, आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को संविधान के दायरे में रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी अपराध नरेश कुमार, सीओ नगर प्रेमसुख दरिया समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
RELATED ARTICLES


