बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के बराल रोड पर कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकंदराबाद: कार व बाइक की हुई भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES


