Friday, November 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: किन्नर अखाड़े ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बुलंदशहर: किन्नर अखाड़े ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में किन्नर अखाड़े की ओर से शिवम लॉज में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा कर सभी के सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। आरती गुरु के नेतृत्व में शालू और सानिया सहित किन्नर समाज के अनेक सदस्य पिछले चार वर्षों से लगातार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से लाए गए गंगाजल को शिवलिंग पर अर्पित करने के बाद भंडारा कराने की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष नगर में पांचवीं बार भंडारे का आयोजन किया गया।
किन्नर समाज के सदस्यों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों द्वारा की जाने वाली सेवा और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर भंडारा कराया जाता है। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments