Friday, November 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों में मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे किशोरी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेटी का पता नहीं चलने पर पीड़ित मां ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments