बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ट्रक की कट मारने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुलंदशहर निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के भराना गांव निवासी सतीश अपने भाई राजू के साथ प्रयागराज से बुलंदशहर लौट रहे थे। कार राजू चला रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक के कट मारने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय सतीश को उपचार के लिए रेफर किया गया है।
वहीं, सीओ दीपक सिंह के मुताबिक, हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं मिली है।
दांतों का किनारा टूट रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़



