बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जहांगीराबाद का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, हवालात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को अद्यतन रखने, दर्ज मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने तथा जनशिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महिला संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त व चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
जहांगीराबाद: थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES


