Friday, November 27, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबर16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई न्याय की...

16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में घर से पशुओं को चारा डालने निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश करने के बाद उसी दिन सलेमपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। पीड़िता की मां ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और पुलिस केवल आश्वासन देकर टाल रही है।
महिला के अनुसार, उसकी लापता पुत्री गांव के ही एक कॉलेज में 12 वीं कक्षा की छात्रा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं और पुलिस से जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments