बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शिकारपुर मार्ग स्थित गांव चित्सौन से होकर अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर सहकारीनगर को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से करीब 20 गांवों के ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। वहीं, बड़े वाहनों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के चलते उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण रामपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क ठीक होने से करीब 20 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा।
सड़क पर गहरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान, करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन हुआ मुश्किल
RELATED ARTICLES


