बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जनपद के न्यायालय बुलन्दशहर में 28 नवंबर 2026 को एमवी एक्ट के मोटर वाहनों के चालानों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के दिशा-निर्देशानुसार 28 नवम्बर, 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद बुलन्दशहर में एम.वी. एक्ट, से संबंधित मोटर व्हीकल के चालानों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त विशेष लोक अदालत का उद्देश्य मोटर वाहनों के चालानों का ऑनलाईन पेमेंट सेतु एप्प के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में निस्तारण सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुलभ एवं शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।
बुलंदशहर: मोटर वाहनों के चालनों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर 2026 को लगेगी विशेष लोक अदालत
RELATED ARTICLES


