बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक निराश्रित गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुलावठी मंडी चौकी के निकट की है, जहां बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय गोवंश मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए रेलवे कर्मचारियों ने मृत गोवंश को ट्रैक से हटाया।
पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात को हुआ था। बाद में जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर मृत गोवंश को दफना दिया गया।
बुलंदशहर: मालगाड़ी की चपेट में आने से निराश्रित गोवंश की मौत, रेलवे ट्रैक पर मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


