बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के मुख्य मार्ग पर डायल-112 की गाड़ी बंद पड़ गई। गाड़ी स्टार्ट न होने पर पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ट्रैक्टर से 112 की गाड़ी को बंधवाकर खींचवा रहे है। जिस भी रास्ते से होकर यह गाड़ी गुजरी यह नजर देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों की आपात सहायता उपलब्ध कराने वाले वाहन ही बीमार पड़े हैं जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस विभाग के वाहनों की नियमित जांच और रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे है।
डायल-112 वाहन पड़ा बंद, ट्रैक्टर से खींचवाया
0
245
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


