बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान में रविवार की तड़के भाग्यश्री ज्वेलर्स नामक दुकान में दो बदमाश ग्राहक बनकर दाखिल हुए। इस दौरान बदमाशों ने दुकान के अंदर एक बॉक्स में रखी 21 अंगूठी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जब दुकानदार को दुकान में 21 अंगूठियां से भरा बॉक्स गायब मिला। तो उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि मामला रविवार की दोपहर करीब दो बजे का है। मोहल्ला बौहरान के रहने वाले अमित ने बताया कि उनकी कानून गोयान में भाग्यश्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह अपनी दुकान से घर गए थे। उनके पिता अशोक कुमार दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति उनकी दुकान में ग्राहक बनकर आए। दोनों ने एक अंगूठी पसंद की जिसकी कीमत करीब 23 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान दोनों ने पांच सौ रुपए दिए। बची शेष राशि अपनी पत्नी को दुकान में लाकर देने और अंगूठी ले जाने की बात कही। आरोप है कि दोनों व्यक्ति दुकान से जल्दबाजी में निकले। जब पीड़ित अशोक कुमार को शक हुआ तो उन्होंने दुकान में अंगूठी का बॉक्स देखा तो वह गायब मिला जिसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी रामफल सिंह का कहना है कि बॉक्स में करीब सोने की 21 अंगूठियां थी जिनकी कीमत करीब चार लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खांगाल रही है। जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सर्राफ को पांच सौ रूपए देकर चुरा ले गए चार लाख की अंगूठियां
0
107
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


