बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला की हत्या की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस को एक गाड़ी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रयांशु उर्फ कालू पुत्र तपेश निवासी गांव सुनहेरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर व अतुल राघव पुत्र मनोज राघव निवासी दुर्गा एनक्लेव थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों में विवाद चल रहा था जिसमें से एक पक्ष ने सोमवार की देर रात दूसरे पक्ष के चार व्यक्तियों पर जान से मारने की नीयत से काले रंग की थार को तेज गति से चलाकर हमला कर देने की घटना की थी। हमले में द्वितीय पक्ष की शिला पत्नी सोनपाल सिंह निवासी गांव सुनहेरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर की मृत्यु हो गई थी तथा अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके साथ ही कोतवाली देहात पर मुअसं- 267/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/103(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार गाड़ी बरामद की है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरमहिला की हत्या में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
महिला की हत्या में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
0
87
RELATED ARTICLES



