बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिखराऊं में मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से मूर्ति खंडित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि मामला स्याना क्षेत्र के गांव बिखराऊं का है। जब अज्ञात लोगों ने गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया। बजरंग दल के जिला संयोजक एडवोकेट विपिन कुमार की अगुवाई में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
स्याना: मूर्ति खंडित देख लोगों ने किया हंगामा
0
131
RELATED ARTICLES


