बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के बुगरासी लोहा नहर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। शव को देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नहर में शव मिलने से सनसनी
0
116
RELATED ARTICLES


