बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर स्थित एक व्यापारी की दुकान को कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा बुलडोजर से तोड़ने का मामला सामने आया है। दुकान पर बुलडोजर चढ़ाने से व्यापारी का काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर रात तीन नामजद व्यक्ति अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हथियारों से लैस व बुलडोजर के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान को उन्होंने जबरन तोड़ डाला और उसमें रखे सामान, नकदी व दस्तावेज आदि को लूट लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नेत्रपाल भईपुर दोराहा का रहने वाला है जिसकी पुश्तैनी दुकान भईपुर दोराहा में धर्मशाला के निकट बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर स्थित है। वह अपने भाइयों के साथ व्यवसाय करता है इस दुकान के संबंध में पारिवारिक बंटवारे के अनुसार हम भाइयों द्वारा दीवानी न्यायालय बुलंदशहर में वास दाखिल किया गया है जो विचाराधीन है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरआरोपियों ने व्यापारी की दुकान पर चलाए बुलडोजर, सामान लूटकर फरार
आरोपियों ने व्यापारी की दुकान पर चलाए बुलडोजर, सामान लूटकर फरार
0
116
RELATED ARTICLES


