बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के बिगराऊं गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं।
आपको बता दें कि गांव में किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जांच के आधार पर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, आठ नामजदों पर मुकदमा
RELATED ARTICLES


