बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव वेर की सड़क इन दोनों दयनीय स्थिति में है। हालत यह है कि यहां पानी भरा रहता है। सड़क जर्जर हालत में है और यहां नाली का पानी सड़कों पर भरा रहता है। पानी भरा होने की वजह से यहां पर बीमारियों का अंबार भी लग रहा है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी नाले के गंदे पानी को पार कर स्कूल जाना पड़ता है जिससे क्षेत्रवासी काफी ज्यादा परेशान है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए और जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान राजकुमार का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही समस्याओं का समाधान होगा।
जर्जर सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
0
105
Previous article
RELATED ARTICLES


