बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव तोली और डरोरा में रविवार की रात करीब नौ बजे तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अपने खेत में जाने से भी डर रहे हैं। खेत के मालिक प्रमोद भगत ने बताया कि उन्होंने अपना खेत चांद बाबू को साझेदारी में दिया है। चांद बाबू ने रविवार को खेत में तेंदुए को देखा इसके बाद वह तुरंत पेड़ पर चढ़ गए और टोर्च की रोशनी में उसे देखने लगे। इसके बाद उन्होंने मामले से खेत मालिक को अवगत कराया। मामले की सूचना मिलते ही खेत मालिक करीब 40-50 ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से भाग गया। वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि खेत में तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को मौके से पंजो के निशान मिले हैं। वन विभाग की जांच जारी है।
तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप
0
117
Next article
RELATED ARTICLES


