बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद बाजार खाम में एक वृद्ध महिला और उसके पोते के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि 75 वर्षीय फातिमा वृद्ध महिला ने बताया कि अपने पोते फिरोज और सोहेल के साथ खेत पर पानी लग रही थी तभी अचानक वहां ओमप्रकाश, उसका बेटा कुलदीप, पुनीत, प्रदीप, रवि और पूरन लाठी डंडों के साथ पहुंचे और वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आसपास लगेज सीसीटीवी को खांगल रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरवृद्ध महिला और उसके पोतों के साथ दबंगों ने की मारपीट
वृद्ध महिला और उसके पोतों के साथ दबंगों ने की मारपीट
0
103
Previous article
RELATED ARTICLES


