बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के जेवर रोड स्थित सौंदा हबीबपुर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खुर्जा निवासी सलमान और जिला संभल निवासी सत्येंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का बताया जा रहा है जब खुर्जा के मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी 32 वर्षीय सलमान, भोले निवासी मोहल्ला कोठी, नवीन और नवीशेख निवासी मोहल्ला पंजाबियान एक बाइक पर सवार होकर जेवर एयरपोर्ट में मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार 30 वर्षीय सतेंद्र और राजेश निवासीगण गांव हैदराबाद थाना गन्नौर जिला संभल से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों में चीख पुकार मच गई। भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में खुर्जा व संभल निवासी की मौत,...
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में खुर्जा व संभल निवासी की मौत, चार घायल
0
115
Previous article
RELATED ARTICLES


