Tuesday, April 21, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरनहर से बरामद हुआ महिला का शव

नहर से बरामद हुआ महिला का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव सुरजावली स्थित नहर में बुधवार की रात एक शव पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया सूचना मिलते ही पुलिस व सीओ खुर्जा मौेके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव सुरजावली के नहर में एक शव पड़ा हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर गए और शव को नहर से बाहर निकाला तो शव एक महिला का था। शव करीब दस दिन पुराना लग रहा था जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष लग रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments