बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक अवैध चाकू बरामद हुआ है जिनके खिलाफ थानों में तीन मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 429.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ नौ मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 2870 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में दो मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 352 वाहनों का ई-चालान किया गया और 15,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 37 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 57 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 26 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 08 वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर13/05/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
13/05/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
100
RELATED ARTICLES


