बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए गांव निवासी दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, युवती अपने एक पुरुष मित्र से मिलने गई थी। वापस लौटते समय गांव निवासी दो लड़कों ने उसे रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती के साथ दुष्कर्म, दो हिरासत में
RELATED ARTICLES