बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव दस्तूर के रहने वाली एक महिला ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दनकौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आपको बता दें कि मृतका रितु की शादी करीब 10 साल पहले मोहित से हुई थी। जानकारी के अनुसार, रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला घर से चुपचाप निकल गई। दोपहर में वह दनकौर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रेटर नोएडा: बुलंदशहर निवासी महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
0
103
Next article
RELATED ARTICLES


