बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एनएच- 34 स्थित लॉजिस्टिक पार्क के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े कन्टेनर में जा घुसा। इस दौरान हाईवे पर चीख पुकार मच गई और हाईवे पर भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसके अन्य साथी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअनियंत्रित होकर बाइक कन्टेनर में घुसी, एक की मौत व एक घायल
अनियंत्रित होकर बाइक कन्टेनर में घुसी, एक की मौत व एक घायल
0
108
RELATED ARTICLES


