Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा नगर पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार

खुर्जा नगर पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के दो कुंडल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बीती 7 और 10 नवंबर को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके कानों से कुंडल चोरी कर लिए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए थे। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस ने गुरुवार को नर्सिंग होम के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान पुत्र शकीर अहमद निवासी गांव मड़ई, थाना खेड़ी कला, ओल्ड फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कुंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments