बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर सिटी रेलवे स्टेशन पर बना एक छज्जा दयनीय हालत में है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यह लटका हुआ छज्जा हादसों को दावत दे रहा है। यात्रियों ने इस लटके हुए छज्जे की मरम्मत करने की मांग की है, लेकिन रेलवे विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस छज्जे को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि रेलवे कर्मचारी अपनी आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं और किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलापरवाही: बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पर लटका छज्जा दे रहा मौत को दावत


