Sunday, April 19, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरकरंट की चपेट में आने से हुई किसान की मौत

करंट की चपेट में आने से हुई किसान की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर में खेत पर पानी डालने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह शुक्रवार की देर रात खेत में फसलों को पानी लगाने गए थे। खेत की मेड़ पर बैठने के दौरान वह टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिसके कारण किसान को करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments