बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बाइक सवार चोरों ने एक अध्यापिका महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दें कि अध्यापिका महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह बागपत जिले के थाना खेकड़ा के गांव हसनपुर मसूरी की रहने वाली है। उनका बीते दिनों ही बुलंदशहर स्थानांतरण हुआ है। वह यहां अध्यापिका के पद पर तैनात है। गत 7 जुलाई दोपहर बाद बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अध्यापिका महिला की तहरीर के आधार पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुलंदशहर: महिला अध्यापिका से बाइक सवार सोने की चेन लूट कर हुए फरार
RELATED ARTICLES