बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी, निवासी ग्राम दोहली जुलेपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस और 3600/- रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


