बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छुपाकर इंस्टाग्राम द्वारा एक महिला से मित्रता कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर राहुल नाम बताकर एक युवक ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
एसपी के अनुसार, महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं। पीड़िता को बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम नदीम खान है और वह मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है। यही नहीं, वह पहले से शादीशुदा भी है। जब महिला ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने से मना किया, तो आरोपी ने उस पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि नदीम खान ने महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


