बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के विधायक अनिल शर्मा ने शुक्रवार को शिकारपुर कंपोजिट विद्यालय सुरजावली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) भी किया और उसकी गुणवत्ता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ खंड शिक्षा अधिकारी शिकारपुर अमन गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश शर्मा समेत सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरविधायक अनिल शर्मा ने किया सुरजावली विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग...
विधायक अनिल शर्मा ने किया सुरजावली विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर खाया मिड-डे मील
0
103
- Tags
- Bulandshahr
RELATED ARTICLES


