बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर पुलिस ने लूट की घटना में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना शिकारपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में घायल अवस्था में बदमाश नावेद पुत्र जहीर अहमद निवासी मोहल्ला कोट शेरखान कस्बा व थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लूटी गई दो लाख 11 हजार 880 रुपए की नगदी, असलहा, कारतूस, पिट्ठू बैग और बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए नावेद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
आपको बता दें कि छह अगस्त को शिकारपुर थाना पुलिस तथा स्वाट टीम देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि तभी बुलंदशहर डिबाई मार्ग पर बरासऊ मोड पर टीम ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बाइक रोकने की जगह मोड कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा कर घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घायल अवस्था में नावेद को गिरफ्तार कर लिया जिसने बताया कि उसने चार अगस्त को थाना शिकारपुर क्षेत्र में अब्दुल कादिर से पिट्ठू बैग में रखा कैश, आईडी, कागज लूट लिए थे और फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पूर्व में चार व्यक्तियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जिनसे पुलिस ने 6,98,120 नगद बरामद किए थे। पुलिस ने पांचवा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से लूटी गई शत प्रतिशत 9 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं।
लूट का मामला: मामले में नगदी समेत पांचवा आरोपी गिरफ्तार, 9.10 लाख की नकदी बरामद
RELATED ARTICLES



