बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के जरिए अवैध हथियारों के साथ दो युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में युवक खुलेआम तमंचा लहराते और रोब झाड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक अलग-अलग स्थानों पर अवैध तमंचा हाथ में लेकर शान दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया है। वीडियो के संज्ञान में आते ही खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए तमंचाधारी युवकों की वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए तमंचाधारी युवकों की वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
0
103
- Tags
- Bulandshahr
RELATED ARTICLES


