बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा को अगवा करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने थाने में गांव निवासी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी इंटर की छात्रा है। उनकी बेटी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ ले गया। इस दौरान पुत्री घर में रखे कुछ पैसे भी अपने साथ ले गई। इसके बाद छात्रा के पिता थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। कोतवाल सुनीता मलिक का कहना है कि आरोपी जयंत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रा को किया अगवा, मुकदमा दर्ज
0
125
RELATED ARTICLES


