बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार दंपति व बच्चे को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार दंपति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायल दंपति की पहचान गांव लहरा सलेमपुर जनपद अलीगढ़ निवासी 35 वर्षीय संतोष, 30 वर्षीय पत्नी सिखा, 5 वर्षीय पुत्र आयुष तथा तीन वर्षीय आर्य के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति व बच्चे...


