बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर बुलंदशहर रोड बंगला पुठरी के पास एक ओयो होटल संचालित हैं। इस ओयो होटल के बाहर बोर्ड लगा हुआ है। उस बोर्ड पर श्रीकृष्ण जी की बांसुरी छपी हुई हैं। यह देख स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश हैं और उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग की हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर जिले की पुलिस ने थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
ओयो होटल के बोर्ड पर छापी श्रीकृष्ण जी की बांसुरी पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES



